Home remedies in hindi
Home Remedies in Hindi for Hair Fall and Grey Hair
Home Remedies in Hindi for Hair Fall and Grey Hair
यदि आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे है तो आसान से घरेलू नुश्खे:
- एक चम्मच आंवला चूर्ण को पानी से सोते समय अंतिम वस्तु के रूप में लें। असमय बाल सफेद होने और चेहरे की कान्ति नष्ट होने पर जादू का सा असर करता है।
- सूखे आंवलों के चूर्ण को पानी के साथ लॅप बनाकर इसका सर पर लेप करे तथा दस मिनट बाद बालो को पानी से धोने से बाल सफेद होने और गिरने बन्द हो जाते है।
- आंवला के पानी से सिर धोना भी बहुत असरदार है. इसके लिए 25 ग्राम सूखे आंवलों को मोटा कूटकर 250 ग्राम पानी में रात को भिगो दें। सुबह फूले हुए आंवलों को हाथ से मसलकर पानी को पतले कपड़े से छान लें। अब इस पानी को बालो की जड़ों में हल्के हाथ से अच्छी तरह मलिए और बीस मिनट बाद बालो को सादे पानी से धो डालिए। रूखे बालों को सप्ताह में एक बार और चिकने बालों को सप्ताह में दो बार धोना चाहिए।
आवश्यकतानुसार कुछ दिन तक रोजाना भी धोया जा सकता है। बाल धोने के एक घंटे पहले या जिस दिन बाल धोने हों, उसके पहले रात में आँवला तेल की मालिश बालों में करें।
- बालों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने के लिए आपको बालों को भरपूर पोषण देना चाहिए और इसके लिए आपको बालों में मेहंदी लगानी चाहिए।
- आपको बालों को धोने से कम से कम 30 मिनट पहले बालों में दही लगानी होगी आप चाहे तो दही में नींबू रस भी मिला सकते हैं। दही को लगाकर अच्छी तरह से दही को सूखने दें। इससे बालों में चमक भी आएगी और बालों में जान भी बनी रहेगी।

No comments:
Post a Comment