Wednesday, 26 October 2016

Home remedies in hindi

                                                       Home remedies in hindi            

               Home Remedies in Hindi for Hair Fall and Grey Hair
यदि आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे है तो आसान से घरेलू नुश्खे:
                               
  1. एक चम्मच आंवला चूर्ण को पानी से सोते समय अंतिम वस्तु के रूप में लें। असमय बाल सफेद होने और चेहरे की कान्ति नष्ट होने पर जादू का सा असर करता है।
  2. सूखे आंवलों के चूर्ण को पानी के साथ लॅप बनाकर इसका सर पर लेप करे तथा दस मिनट बाद बालो को पानी से धोने से बाल सफेद होने और गिरने बन्द हो जाते है।
  3. आंवला के पानी से सिर धोना भी बहुत असरदार है. इसके लिए 25 ग्राम सूखे आंवलों को मोटा कूटकर 250 ग्राम पानी में रात को भिगो दें। सुबह फूले हुए आंवलों को हाथ से मसलकर पानी को पतले कपड़े से छान लें। अब इस पानी को बालो की जड़ों में हल्के हाथ से अच्छी तरह मलिए और बीस मिनट बाद बालो को सादे पानी से धो डालिए। रूखे बालों को सप्ताह में एक बार और चिकने बालों को सप्ताह में दो बार धोना चाहिए।
आवश्यकतानुसार कुछ दिन तक रोजाना भी धोया जा सकता है। बाल धोने के एक घंटे पहले या जिस दिन बाल धोने हों, उसके पहले रात में आँवला तेल की मालिश बालों में करें।
  1. बालों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने के लिए आपको बालों को भरपूर पोषण देना चाहिए और इसके लिए आपको बालों में मेहंदी लगानी चाहिए।
  2. आपको बालों को धोने से कम से कम 30 मिनट पहले बालों में दही लगानी होगी आप चाहे तो दही में नींबू रस भी मिला सकते हैं। दही को लगाकर अच्छी तरह से दही को सूखने दें। इससे बालों में चमक भी आएगी और बालों में जान भी बनी रहेगी।

Kitchen Tips in Hindi

                                                             Kitchen Tips in Hindi 

Here are the top ten kitchen tips in hindi and frequently using kitchen tips in hindi read it and apply in your day to day life in the kitchen.



Ten Useful tips for Kitchen tips in Hindi
कुछ किचन टिप्स आपके लिए जो आपकी दिनचर्या मे भी काम आ सकती है.

kitchen tips in hindi

1.चीनी के डब्बे में तीन या चार लौंग डालने से चींटी नहीं आती ।
2. दही को जल्दी और अच्छी जमाने के लिए रात को जमाते वक्त दूध में हरी मिर्च का डंठल तोड़ कर डाल दे. दही जबरदस्त गाढ़ी जमेगी.
3. यदि फ्रिज में कोई भी खुशबू या बदबू आती है तो आधा कटा हुआ निम्बू रखने से ख़त्म हो जायेगी.
4. चावल के उबलने के समय 2-3 बूँद निम्बू के रस की डाल दे चावल खिल जायेंगे और आपस मे चिपकेंगे नही.
5. अगर सब्जी में नमक ज्यादा हो गया हो तो आटे को गूंथ कर उसके छोटे – छोटे लोइयां बना कर डाल दे नमक कम हो जायेगा.
6. सब्जी में ज्यादा नमक करने के लिए कुछ आलू छील कर डाले और उसको कुछ देर उबलने दे, नमक कम हो जायेगा.
7. प्याज को काट कर बल्ब या ट्यूब लाईट के साथ बाँधने से मच्छर व छिपकिली नही आती हैं.
8. बरसातों के दिनों में अक्सर नमक सूखा नही रह पाता वह गीला गीला सा जाता है तो आप इस डिबिया में 4-5 चावल के दाने डाल दें सीलापन कम आता है.
9. मेथी की कड़वाहट हटाने के लिये थोड़ा सा नमक डालकर उसे थोड़ी देर के लिये अलग रख दे और उसके बाद उसकी सब्जी बनाए.

10. आटा गूंधते समय पानी के साथ थोड़ा सा दूध मिला ले, इससे रोटी और पराठे बहुत मुलायम व स्वादिष्ट बनेगे.